फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच पीठासीन अधिकारी समेत 26 गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। एफजी कॉलेज में प्रशिक्षण के दूसरे दिन शनिवार को पांच पीठासीन अधिकारी समेत 26 मतदान कर्मी गैरहाजिर रहे। संबंधित कर्मचारियों को 14 फरवरी को प्रशिक्षण में शामिल होने के आदेश दिए गए हैं। प्रशिक्षण में शामिल न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशिक्षण में मतदान कर्मियों को मतदान कराने के टिप्स दिए गए। ईवीएम के बारे में पूरी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में डीडीओ एसएन चौरसिया, जिला विकास अधिकारी वैभव त्रिपाठी व मास्टर ट्रेनर ने कहा कि सभी मतदान कार्मिक भलीभांति प्रशिक्षण प्राप्त करें। मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारियों को मतपत्र लेखा तथा पीठासीन अधिकारियों को डायरी भी तैयार करनी होगी।
डीडीओ ने बताया कि 26 मतदान कर्मी प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए। पांच पीठासीन अधिकारी, छह प्रथम मतदान अधिकारी, 12 द्वितीय मतदान अधिकारी और तीन तृतीय मतदान अधिकारी प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए। सभी को 14 फरवरी को प्रशिक्षण में शामिल होने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें