फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव की बात: मोजांबिक भेजे जाने के लिए 12 कोच की पहली रेक बनकर तैयार, नौ कोचों को मिला अंतर्राष्ट्रीय क्वालिटी सर्टीफिकेट

Fri, 20 Aug 2021 10:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली

सार

आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) देश ही नहीं बल्कि विदेश के लिए रेल कोच बना रहा है। दक्षिणी पूर्वी अफ्रीका के देश मोजांबिक भेजने के लिए पहली रेक के कोच तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
रेल कोच - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) देश ही नहीं बल्कि विदेश के लिए रेल कोच बना रहा है। दक्षिणी पूर्वी अफ्रीका के देश मोजांबिक भेजने के लिए पहली रेक के कोच तैयार हो गए हैं। अब क्वालिटी डिपार्टमेंट से हरी झंडी मिलने के बाद रेल डिब्बे रवाना कर दिए जाएंगे। यह डिब्बे एमसीएफ व राइट्स नाम की संस्था के साथ मिलकर बना रहा है।

विज्ञापन


लालगंज के आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना कोरोना काल मे भी काम करता रहा। दक्षिणी पूर्वी अफ्रीका के देश मोजांबिक से 90 रेल कोच का ऑर्डर एमसीएफ को अंतर्राष्ट्रीय संस्था राइट्स के जरिए मिला था। कोरोना काल के दौरान तमाम दिक्कतों के बावजूद रेल कोच कारखाने में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए काम चलता रहा। मोजांबिक भेजने के लिए 12 कोच की पहली रेक बनकर तैयार हो गई हैं। कारखाना प्रबंधन ने 15 सितंबर तक इन कोच के डिब्बों को रवाना करने की योजना बनाई है। अंतर्राष्ट्रीय संस्था ब्यूरोवेरीस की क्वालिटी टीम यहां बने विशेष डिब्बों का परीक्षण कर रही है। अभी तक नौ डिब्बों को क्वालिटी सर्टीफिकेट मिल चुका है। तीन डिब्बों के सर्टीफिकेट जल्द मिलने की उम्मीद है। ट्रांस्पोट अरेंजमेंट होते ही इन डिब्बों को मोजांबिक रवाना कर दिया जाएगा।

कोई वीआईपी दिखा सकता है हरी झंडी
लालगंज का आधुनिक रेल कोच रेल डिब्बा कारखाना देश के चुनिंदा कारखानों में से एक है। यहां के डिब्बों को विदेश भेजना जिले के नहीं बल्कि देश के लिए गौरव की बात है। बताया जाता है कि कोई वीआईपी मोजांबिक जाने वाले डिब्बों को हरी झंडी दिखाएंगे। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसकी चर्चाएं खूब हैं।
विज्ञापन


यहां बनाए जाते हैं सात प्रकार के कोच
यहां बन रहे इन विश्व स्तरीय कोचों में सात प्रकार के कोच बनाए जा रहे है। इनमें फर्स्ट एसी, थ्री टायर, एसी चेयर कार, जनरल क्लास चेयर कार, लगेज वैन, पावर देने के लिए डेडीकेडेड पॉवर कार शामिल होंगी।

अभी तिथि तय नहीं
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीके दुबे ने बताया कि मोजांबिक जाने वाले रेल के डिब्बों की पहली रैक तैयार हो गई है। अभी क्वालिटी डिपार्टमेंट से अनुमति मिलना बाकी है। इस डिपार्टमेंट से अनुमति मिलने के बाद रेल डिब्बों को रवाना कर दिया जाएगा। अभी इसके लिए कोई तिथि तय नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें