रायबरेली। शहर के कहारों के अड्डे के पास तीन लोगों को प्रवर्तन दल ने चोरी करते पकड़ा। अधीक्षण अभियंता वाईएन राम ने बताया कि तीनों उपभोक्ता मीटर को बाईपास करके बिजली चोरी कर रहे थे। प्रवर्तन दल की ओर से इन उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। छापा मारने से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा रहा।