फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.73 लाख बच्चों को मिलेंगे थाली और गिलास

Thu, 27 Oct 2016 11:43 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
प्लेट - फोटो : getty images
विज्ञापन
धनतेरस पर सरकार की ओर से नौनिहालों को सौगात दी जा रही है। मध्याह्न भोजन योजना के तहत छात्रों को अब घर से थाली और गिलास नहीं लाने पड़ेंगे। 28 अक्तूबर को जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले एक लाख 73 हजार 250 बच्चों को बर्जन दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


जिले में 2700 परिषदीय विद्यालय है। इसमें करीब दो लाख 70 हजार छात्र पंजीकृत है। शासन की ओर से परिषदीय स्कूलों में संचालित हो रही मध्याह्न भोजन योजना में पंजीकृत छात्र संख्या के सापेक्ष उपस्थित रहने वाले एक लाख 73 हजार 250 छात्राें को थाली और गिला बांटने का आदेश है।

इसका लाभ 66 फीसदी बच्चों को दिलाया जाना है। जिले में इसकी शुरुआत नगर क्षेत्र से होगी। नगर क्षेत्र के 65 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सात हजार 594 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। इनमें से चार हजार 936 बच्चे ही स्कूल बमुश्किल पढ़ने आते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में विभाग ने उपस्थित रहने वाले चार हजार 936 छात्रों को थाली और गिलास देने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार के निर्देश को अमल में लाने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है। धनतेरस पर 28 अक्तूबर को पूर्व माध्यमिक विद्यालय किला बाजार में शुभारंभ होगा।

यहीं पर बच्चें को थाली-गिलास का वितरण किया जाएगा। स्कूलों में मिलने वाले थाली-गिलास में प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री का नाम भी अंकित है। इस दौरान बच्चों को अच्छा भोजन भी परोसा जाएगा।

बीएसए जीएस निरंजन का कहना है कि सरकार के निर्देश पर धनतेरस पर थाली और गिलास का वितरण किया जाएगा। इसको लेकर निर्देश दिए जा चुके है। इसकी शुरूआत नगर क्षेत्र से होगी। अभी अन्य ब्लॉकों में थाली-गिलास नहीं आया है। इस संबंध में आपूर्तिकर्ता संस्था से बात की गई है। जल्द ही ब्लॉकों में भी वितरण प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें