फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के टूटे तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
अंतू थाने के सराय उगई में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत पर बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बिजली विभाग की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। खेत में गिरे बिजली के तार में उतर रहे करंट की चपेट में आने से अंतू इलाके के नेवादा गौराडांड सराय उगई गांव निवासी अजय कुमार सिंह गुड्डू (30) की मौत हो गई। घटना के बाद बिजली विभाग के जिम्मेदारों के खिलाफ ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के नेवादा गौराडांड सराय उगई गांव के रहने वाले अजय कुमार सिंह उर्फ गुड्डू घर पर रहकर किसानी का काम करते थे। बुधवार की शाम करीब तीन बजे वह अपने घर से कुछ दूर महुआताल में स्थित खेत की ओर गए थे। वहां से पैदल ही वह घर लौट रहा था। इस दौरान विद्युत उपकेंद्र पहाड़पुर से राजापुर रैनिया जाने वाली विद्युत लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिरा था। जिसमें बिजली आपूर्ति जारी थी। अचानक अजय का पैर बिजली के तार पर पड़ गया।
करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिवार के लोग रोते बिलखते पहुंचे। ग्रामीण बिजली विभाग की लापरवाही से आक्रोशित दिखे। मृतक अजय कुमार सिंह का एक बेटा व एक बेटी है। उसकी माली हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें