सांगीपुर थाना क्षेत्र के लखहरा निवासी अजय सिंह को एनडीपीएस बक आरोपी बताकर लखनऊ की एसटीएफ यूनिट ने रविवार की शाम घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के तीन घंटे बाद परिजनों को फोन पर अजय के मौत हो जाने की सूचना दी गई।
एसटीएफ की हिरासत में एनडीपीएस के आरोपी की मौत के बाद दूसरे दिन शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। एसटीएफ के आरोपी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी समेत विभिन्न मांगों को लेकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। सुबह से परिवार वाले मृतक के शव को घर के सामने रखकर अंतिम संस्कार नही करने पर अड़े हुए हैं। पुलिस प्रशासन के अधिकारी समझाने बुझाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
सांगीपुर थाना क्षेत्र के लखहरा निवासी अजय सिंह को एनडीपीएस बक आरोपी बताकर लखनऊ की एसटीएफ यूनिट ने रविवार की शाम घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के तीन घंटे बाद परिजनों को फोन पर अजय के मौत हो जाने की सूचना दी गई। यह सुनते ही परिजन भड़क गए और एसटीएफ के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया। बवाल की आशंका को लेकर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया।
उधर दूसरे दिन सोमवार की देर शाम मृतक के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। मंगलवार को सुबह होते ही परिजन एसटीएफ के दोषी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी समेत अन्य मांगों को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। परिजन सुबह से ही घर के सामने शव रखकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसकी जानकारी पर लालगंज एसडीएम प्रवीण द्विवेदी और सीओ रामसूरत सोनकर दो थानों की फोर्स और पीएसी के जवान मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारी परिवार के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए समझने बुझाने और मनाने में जुटे हुए हैं। लेकिन परिजन ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी समेत अन्य मांगों के पूरी होने तक अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े हैं। गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि किसी तरह शव का अंतिम संस्कार कराया जाए, लेकिन परिवार के लोग मांगे पूरी होने तक इसके लिए तैयार नहीं है।