फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चालक की गिरफ्तारी के आश्वासन पर 16 घंटे बाद माने परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो की टक्कर से टेंट हाउस संचालक की मौत से आक्रोशित परिजन 16 घंटे बाद अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। थानेदार निकेत भारद्वाज ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि जल्द चालक पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के पवांसी निवासी टेंट हाउस के संचालक मनीष कुमार गौतम (26) शनिवार की रात बाघराय बाजार से अपने घर बाइक लेकर लौट रहा था। पेट्रोल पंप के पास बाइक में पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे मनीष कुमार गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की शाम परिजन शव लेकर घर पहुंचे।
आक्रोशित ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार करते हुए आरोपी चालक की गिरफ्तारी की जिद करने लगे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बोलेरो चालक अंश केसरवानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी चालक घर से फरार था। सोमवार की सुबह परिजनों से थानाध्यक्ष निकेत भारद्वाज की कई दौर की वार्ता हुई। एसओ के आश्वासन पर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को राजी हो गए। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें