ऐतिहासिक भरत मिलाप कार्यक्रम के दौरान देर रात घंटाघर चौक में एक युवती छेड़खानी का आरोप लगा कर एक युवक की पिटाई करने लगी। देखते ही देखते युवती ने भीड़ में शामिल युवक को थप्पड़ मारे फिर घूंसे से पीटने लगी।
ऐतिहासिक भरत मिलाप कार्यक्रम के दौरान देर रात घंटाघर चौक में एक युवती छेड़खानी का आरोप लगा कर एक युवक की पिटाई करने लगी। देखते ही देखते युवती ने भीड़ में शामिल युवक को थप्पड़ मारे फिर घूंसे से पीटने लगी। यह देख सीओ रानीगंज विनय साहनी ने पुलिसकर्मियों के साथ युवक को पकड़ लिया। मौके से युवती चली गई।
विज्ञापन
रात में बाबागंज, जेल रोड, सदर बाजार समेत रामलीला मैदान में लगे मेले के अलावा कई स्थानों पर छिटपुट मारपीट करने वाले 20 लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली भेजा। शनिवार को सभी को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।