फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, बूंदाबांदी

विज्ञापन
शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादलों के होने से भुपियामऊ में राजमार्ग पर छायी रही धुंध। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादलों ने डेरा जमा रखा है। शुक्रवार को दिनभर धूप नहीं खिली। बादलों के बीच सूर्यदेव लुकाछिपी करते रहे। बीच- बीच में बूंदाबांदी भी हुई। तापमान लुढ़कने से ठंड में इजाफा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक दिसंबर से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादलों ने डेरा जमा रखा है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ जारी रही। सुबह 10 बजे के बाद आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। दोपहर में जगह- जगह बूंदाबांदी भी हुई। शहर में मौसम खराब होने से बाजारों में रोज की अपेक्षा चहल- पहल कम रही।
शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, भगवाचुंगी, सदर बाजार, घंटाघर सहित प्रमुख बाजारों में दुकानों पर भीड़ कम रही। दिनभर धूप नहीं खिली और शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। मौसम खराब होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जबकि न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव आया है। अभी दो दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। हालांकि पश्चिमी हवाएं पकड़ बना रही हैं। जल्द ही मौसम साफ होने की उम्मीद है। बारिश के आसार कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें