फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत की बारिश : दो दिन की बरसात से पानी -पानी हुआ शहर, घरों में घुसा पानी

Fri, 17 Sep 2021 04:15 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

पिछले तीन दिनों से हो रही आफत की बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यह मौसम अभी इसी तरह परेशान करेगा। 
विज्ञापन
मानधाता थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान गिरा कच्चा मकान। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में तीन दिन से हो रही मूसलाधार बरसात ने शहर से गांव तक आफत खड़ी कर दी है। भारी बारिश से जनजीवन ठप हो गया है। लोग घरों में कैद हैं। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। बिजली के पोल टूट गए। इससे जिले के कई इलाकों में चौबीस घंटे से बिजली, मोबाइल और इंटरनेट सेवा बाधित है। बीएसएनएल के साथ निजी कंपनियों की सेवाएं भी ठप हो गई हैं। भारी बरसात से शहर के कई इलाकों में लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया है। सरकारी कार्यालयों में भारी जलभराव है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात से शुरू हुई बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार रात में झमाझम बरसात हुई। यह सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इससे शहर से गांव तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। एसपी कार्यालय में जलजमाव होेने के साथ प्रवेश द्वार पर पेड़ की डाल गिर गई। कार्यालय में कोई कर्मचारी नजर नहीं आया। भू मि संरक्षण इकाई कार्यालय में पानी भरा होेने से कोई भी अधिकारी अंदर नहीं जा सका।

शहर के पूर्वी सहोदरपुर, अचलपुर, शिवजीपुरम के अधिकांश घरों में पानी जमा हो गया है। सिनेमा रोड पर नाले के ऊपर से पानी बह रहा था। इस रोड पर स्थित दुकानें बंद थीं। जिले में भारी बरसात होने से इंटरनेट सेवा चरमरा गई है। बृहस्पतिवार को लोगों के फोन से नेटवर्क गायब रहा। इंटरनेट सेवा भी पूरी तरह बाधित रही। बारिश से कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला भी जारी है। जिलेभर में बरसात से सौ से अधिक कच्चे मकान गिर गए हैं।
विज्ञापन


जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। कोहड़ौर इलाके के लौली पोख्ताखाम में जगदेव प्रसाद का मकान जमीदोंज हो गया। मानधाता के सरायमेदीराय के मैफुननिशा, गुड़रू के जिलालाल पाल, तरौल के सादिक हुसैन, अरविंद कुमार गुप्ता, छोटका का कच्चा मकान भरभरा कर गिर पड़ा। फतनपुर और लालगंज थाना और तहसील परिसर पूरी तरह पानी से लबालब रहा। जगह-जगह पेड़ गिरने और बिजली के पोल टूटने से यातायात बाधित रहा।

सत्रह साल का रिकार्ड टूटा, 24 घंटे में 240 मिमी बरसात
सितंबर माह में 24 घंटे की बरसात ने जिले के 17 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। वर्ष 2004 में सितंबर माह में 210 मिमी बरसात हुई थी। वर्ष 2013 में तूफान के साथ 186.0 मिमी बरसात हुई थी। फिलहाल बरसात अभी बंद होने का नाम नहीं ले रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शुक्रवार को भी बारिश होगी।

जिले में 24 घंटे की बरसात ने जिले के 17 साल के रिकार्ड को ध्वस्त कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार शहर और ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे में 240.0 मिमी बरसात रिकार्ड की गई है। बरसात का यह दौर अभी थमने वाला नहीं है। शुक्रवार को भी बरसात जारी रहने की संभावना है।

वर्ष 2004 में सितंबर माह में 210 मिमी बारिश रिकार्ड की गई थी। वर्ष 2013 में हुदहुद तूफान के साथ 186.0 मिमी का बारिश हुई थी। मगर 24 घंटे में हुई बरसात ने अब तक के रिकार्ड को ध्वस्त कर दिया है। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि शुक्रवार को भी मानसून सक्रिय रहेगा। इससे जिले में बरसात होती रहेगी।
 

वृहस्पतिवार को हुई जोरदार बारिश से एएसपी कार्यालय में भरा पानी। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

 

लालगंज के हंडौर के समीप हैंडोर लखनऊ वाराणसी हाईवे पर बारिश के चलते गिरा पेड़। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

 

जेलरोड तिराहे से रखहा जाने वाली सड़क पर भरा पानी। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें