फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : सपा के प्रतिनिधि मंडल को पुलिस ने मौलाना के घर जाने से रोका, पगडंडी के रास्ते पीड़ित के घर पहुंचे सपाई

Sat, 15 Jun 2024 06:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

शनिवार को प्रतिनिधि मंडल जब पहुंचा तो प्रशासन ने उन्हें मौलाना के घर जाने से रोक दिया। प्रतिनिधि मंडल में शामिल कुछ लोग तो वापस लौट गए लेकिन रानीगंज विधायक आरके वर्मा अपने साथियों के साथ बैरिकेडिंग तोड़कर हैदरपुर गांव की तरफ से पगडंडी के रास्ते मौलाना के घर पहुंच गए।
विज्ञापन
मौलाना फारूख के घर सांत्वना देने पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मंडल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीयत उलमा के जिला महासचिव मौलाना मोहम्मद फारूख की जमीन के लेनदेन के विवाद में बेरहमी से हत्या के मामले में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को प्रतापगढ़ भेजा। तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने सपा प्रतिनिधिमंडल को सोनपुर जाने से रोक दिया। वहां तक जाने वाले रास्ते में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। प्रशासन की घेराबंदी के बाद भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल चार सपा नेता सोनपुर पहुंच गए। सपा प्रतिनिधिमंडल ने परिवार वालों की मौजूदगी में डीएम- एसपी से बातचीत की।

विज्ञापन


जेठवारा के सोनपुर में मौलाना फारूख की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया था। हालांकि दूसरे हजारों की भीड़ के बावजूद शांतिपूर्वक शव को सुपुर्दे खाक किया। मौलाना हत्याकांड को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दस सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल 15 जून को सोनपुर भेजकर घटना की रिपोर्ट देने को कहा।

सपा प्रतिनिधिमंडल का सोनपुर आने का भाजपा, बजरंग दल समेत अन्य हिन्दू संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। शुक्रवार की रात भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, प्रकाश सिंह समेत अन्य नेताओं ने एसपी से मिलकर प्रतिनिधिमंडल के सोनपुर पहुंचने पर माहौल खराब होने की बात कही। वादा किया कि यदि सपा प्रतिनिधिमकंडल सोनपुर नहीं जाएगा तो हिन्दू संगठन भी अष्टभुजा मंदिर पर एकत्र नहीं होंगे।

विज्ञापन

मौलाना के घर जाने वाले रास्ते पर की गई बैरिकडिंग। - फोटो : अमर उजाला।
सोनपुर तक कोई न पहुंचे। इसके लिए सुबह से ही मार्ग पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे। सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता व एसओ धर्मेंद्र सिंह पुलिसकर्मियों के साथ गांव में गश्त करते रहे। एएसपी पश्चिमी संजय राय भी पहुंचकर हालात की जानकारी ली। जिला प्रशासन ने सपा के प्रतिनिधिमंडल वाले सदस्यों से बात कर सोनपुर जाने पर रोक लगा दिया। हालांकि करीब तीन बजे सपा के रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा, पूर्व मंत्री कमाल अख्तर, पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह, सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शकील दूसरे रास्ते से होकर मौलाना के घर पहुंचे।

वहां परिवार वालों से कुछ देर बात करते रहे। जानकारी पर जेठवारा पुलिस वहां पहुंची लेकिन तब तक सभी जा चुके थे। शाम करीब चार बजे सपा प्रतिनिधिमंडल सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल, विधायक कमाल अख्तर, नफीस अहमद, डॉ. आरके वर्मा, राम सिंह पटेल , मो. शकील नदवी , पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह,पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना, अब्दुल कादिर जिलानी के साथ डीएम कैंप कार्यालय पहुंचा। जहां डीएम संजीव रंजन, एसपी सतपाल अंतिल की मौजूदगी में प्रतिनिधिमंडल ने परिवार के लोगों से बातचीत की। करीब एक घंटे तक हुई बातचीत के बाद सपा नेता लखनऊ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

घर में रात रुकने को तैयार नहीं कोई

मदरसा संचालक मौलाना फारूख की हत्या के सप्ताह भर बाद भी गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। इलाके में खौफ का माहौल है। शनिवार को हत्यारोपी चंद्रमणि के घर के आसपास रहने वाले परिवार के कुछ लोग पहुंचे। वहां राजस्व , विकास विभाग की टीम भी मौजूद थी। ग्रामीणों का कहना है कि दिन में कुछ लोग अपने घर आते हैं। जरूरत के काम पूरे करने के बाद वापस चले जाते हैं। रात रुकने का अभी साहस नहीं जुटा पा रहे। कई घरों में अभी भी ताले लटक रहे हैं। पुलिस के तमाम प्रयास के बाद भी  घर वापसी को तैयार नहीं हो रहे हैं।

सामाजिक समरसता बनाने के लिए बदला निर्णय

सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने कहा कि जिले का सामाजिक समरसता बना रहे। इसके लिए निर्णय बदला गया। मौलाना फारूख की अब भरपाई करना मुश्किल है। माहौल खराब न होने इसके लिए पीएसी लगी है। हत्याकांड का मुख्य आरोपी समेत तीन जेल जा चुके हैं। परिवार व प्रशासन से हुई वार्ता की रिपोर्ट सपा मुखिया को देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें