फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो लोगों ने गंवाई जान

विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र में बस की टक्कर से युवक की मौत के बाद बिलखती पत्नी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
अलग-अलग इलाकों में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जेठवारा इलाके में हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस में आग लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। बस को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। इधर, नगर कोतवाली इलाके में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान चली गई।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के खाड़े का पुरवा सरायदेवराय निवासी ओमप्रकाश पटेल (25) बृहस्पतिवार की शाम घर से बाइक लेकर कटरागुलाब सिंह बाजार जा रहा था। पूरे वैष्णो तिराहे के पास बाजार की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। मौके पर भीड़ जमा हो गई।
खबर मिलने पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। कटरागुलाब सिंह चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से आक्रोशित लोगों ने बस में आग लगाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया और बस को थाने भेजवा दिया। मृतक ओमप्रकाश पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी मौत से पत्नी ज्योति पटेल का रो-रो कर बुरा हाल है। उसका एक बेटा आर्यन और दो वर्षीय बेटी आर्या है।
विज्ञापन

उधर, नगर कोतवाली इलाके में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित शंकरगंज के पास बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर निवासी राजेश कुमार (25) को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। वह वह बाइक से शहर जा रहा था। राजेश माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत से पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक ओम प्रकाश पटेल। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें