फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : मामूली विवाद में दो वर्ग के लोगों में जमकर मारपीट, 10 लोग हिरासत में

Fri, 12 Nov 2021 09:17 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
Crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कुंडा कस्बे में शुक्रवार को दो वर्गों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद कस्बे में तनाव फैल गया। पुलिस ने तनाव खत्म करने के लिए मार्च किया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कुंडा कोतवाली क्षेत्र के अघिया गांव निवासी मो. अकरम (40) अपने भाई असलम खान (25) के साथ स्कूटी से पुराना कुंडा गया था। शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे पुराना कुंडा के बेंती रोड रेलवे क्रासिंग के पास एक ट्रैक्टर ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे नाराज अकरम ने भाई के साथ मिलकर ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दी। चालक को पिटते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अकरम आदि को पीटने लगे।

सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन उसके बाद भी लोग मारपीट करते रहे। इससे अकरम को गंभीर चोटें आईं। किसी तरह दोनों को छुड़ाकर पुलिस ने अस्पताल भेजा। मारपीट कर रहे दस लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मो. अकरम की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। उधर, ट्रैक्टर चालक के कुछ मजदूर ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। भगवन तिराहे पर उन्हें दूसरे पक्ष के लोगों ने घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दो जगहों पर हुई मारपीट के बाद कस्बे में तनाव फैल गया। इस पर पुलिस ने कस्बे में पैदल मार्च निकाला। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। ट्रैक्टर ड्राइवर कुंडा कोतवाली की गाड़ी भी चलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें