फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चिलबिला-अमेठी हाईवे पर आवागमन रहेगा बंद

Wed, 18 Oct 2023 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
चिलबिला अमेठी रोड़ ​स्थित क्षतिग्रस्त  चमरौधा पुल की मरम्मत को खोदाई करता जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
यदि आप चिलबिला अमेठी मार्ग पर चमरौधा पुल से होकर आते जाते हैं तो तीन माह तक इस डगर को भूल जाएं। चमरौधा नदी के पुल के जर्जर पिलर को ठीक करने का कार्य शुरू हो गया है। इसकी वजह से कार्यदायी संस्था ने आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया है।
विज्ञापन

चिलबिला -अमेठी मार्ग पर चमरौधा नदी पर बने पुल के पिलर की मिट्टी कटने से हादसे की आशंका को देखते हुए सुलतानपुर एनएचआई के अधिकारियों ने जुलाई में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। तीन माह बाद चमरौधा पुल के पिलर की मरम्मत का कार्य प्रारंभ हुआ। बुधवार को बरेली की कार्यदायी संस्था ने पुल से सभी वाहनों का आवागमन बंद करते हुए एक्सपेंशन जॉइंट और नई रेलिंग के निर्माण का कार्य प्रारंभ करा दिया है। ऐसे में अब लोगों को बिहारगंज, अंतू व शहर आने जाने के लिए दस किमी चक्कर लगाकर आना जाना होगा। जब तक पुल के दोनों पिलर नहीं बन जाते तब तक रास्ता बंद रहेगा। एनएचआई के अवर अभियंता सुनील यादव ने बताया कि पुल की मरम्मत की वजह से आवागमन पूरी तरह से बंद किया गया है। इधर से गुजरना खतरनाक हो सकता है। पुल की मरम्मत करने में तीन महीने लगेंंगे।
-
वाहनों का आवागमन रोकने में छूटा पसीना
पुल की मरम्मत के लिए कार्यदायी संस्था ने बैरियर लगाया, लेकिन दोपहिया व चार पहिया वाहन चालक जबरन निकलते रहे। बाद में पुल के एक छोर पर गड्ढा बनाया गया फिर भी लोग नहीं माने। बाइक सवार जबरन निकलते रहे। वहां मौजूद होमगार्ड भी असहाय दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें