फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए पहले दिन तीन दावेदारों ने लिया नामांकन पत्र

विज्ञापन
Three claimants took nomination papers on the first day for MLC elections
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन पत्रों के वितरण का कार्य एक बार फिर प्रारंभ हो गया है। मंगलवार को विकास भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन पत्रों का वितरण किया गया। पहले दिन तीन दावेदारों ने नामांकन पत्र लिया है। हालांकि नामांकन के लिए 22 मार्च तक समय दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में नौ अप्रैल को होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। पहले दिन किसी ने नामांकन नहीं किया, बल्कि तीन दावेदारों ने नामांकन पत्र लिया है।सपा से आसपुर देवसरा के सदहा निवासी विजय यादव, सपा से ही रामदयाल वर्मा ने दावेदारी ठोंकते हुए नामांकन पत्र लिया है। जबकि भाजपा से दिनेश पांडेय एडवोकेट ने नामांकन पत्र लिया है। विकास भवन के भूतल में स्थित पीडी कक्ष को नामांकन स्थल बनाया गया है।
सुबह 11 से तीन बजे तक होने वाले नामांकन कक्ष में एडीएम मुकेश चंद्र पूरे समय मौजूद रहे। बुधवार को नामांकन कार्य जारी रहेगा। नामांकन की अंतिम तिथि 22 मार्च है। ऐेसे में यह माना जा रहा है कि होली के बाद ही नामांकन करने वालों की संख्या में इजाफा होगा। एडीएम मुकेश चंद्र ने बताया कि जिन लोगों ने पहले नामांकन पत्र लिया है, उन्हें नया लेने की जरूरत नहीं है। उसी फार्म को भरकर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें