फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक पुलिया से भिड़ी, बालक की मौत

विज्ञापन
Uncontrolled bike collided with culvert, child died
विज्ञापन
घुइसरनाथधाम से दर्शन कर लौटते समय अनियंत्रित बाइक के पुलिया से भिड़ने के कारण बालक की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे बर्रों निवासी चंदन कुमार (23) अपने साले रामबाबू (11) पुत्र राम खेलावन व साली अंतिमा (12) व मंजू (20) निवासी गोपालपुर थाना डीह रायबरेली के साथ मंगलवार को बाइक से दर्शन करने सांगीपुर के बाबा घुइसरनाथधाम आया था। दर्शन करने के बाद सभी एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। उदयपुर थाना क्षेत्र के दलापट्टी गांव के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा भिड़ी।
हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन स्थानीय लोगों ने उन्हें सांगीपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रामबाबू को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य तीनों घायलों की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन

बाइक पर चार सवारी, जान पर पड़ी भारी
बाइक पर चार लोगों की सवारी जान पर भारी पड़ गई। रायबरेली जिले से चारों लोग बाइक से दर्शन करने आए थे। इसके बाद घर लौट रहे थे। चार लोगों के सवार होने के कारण ही बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें