फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों पर हमले की जांच करने मदाफरपुर पहुंची टीम

विज्ञापन
मदाफरपुर में पुलिस पर हमले के आरोपियों के घर बची महिलाएं पुरूष घर छोड़कर भागे। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
मदाफरपुर/कोहड़ौर। मदाफरपुर बाजार में तीन दिन पहले सिपाहियों पर हमले व उनके द्वारा महिला के साथ की गई अभद्रता व मारपीट के प्रकरण की जांच करने के लिए शनिवार को एसपी की तरफ से गठित की गई टीम जांच करने पहुंची। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ पीड़ित परिवार का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार के करीब कोहड़ौर थाने के दो सिपाही रमेश तिवारी के घर में घुस गए थे। आरोप है कि सिपाहियों ने रमेश के साथ मारपीट और उनकी पत्नी के साथ अभद्रता की थी। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने सिपाहियों को पकड़कर पीटा। थाने से पुलिस फोर्स पहुंचने पर सिपाहियों की जान बची थी। इस मामले में सिपाही रवि सिंह की तहरीर पर पुलिस ने 12 नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया था। पुलिस अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिसिया कार्रवाई से सहमे पुरुष घर छोड़कर फरार हैं। घर की महिलाएं सहमी हुई हैं। रमेश तिवारी के घर के आसपास सन्नाटा पसरा हुआ है। उधर, घटना की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा द्वारा गठित की गई टीम में शामिल निरीक्षक भूपेंद्र सिंह यादव शनिवार को छानबीन करने मदाफरपुर पहुंचे। ग्रामीणों से घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद पीड़ित सिपाहियों का बयान भी दर्ज किया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि सिपाहियों के साथ मारपीट करने वाले सभी लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

जांच टीम की रिपोर्ट के बाद तय होगी सिपाहियों पर कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने मदाफरपुर बाजार में हुई घटना की जांच कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। एएसपी पश्चिमी, सीओ सदर व निरीक्षक भूपेंद्र सिंह यादव को जांच करने के बाद रिपोर्ट देनी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद सिपाहियों पर कार्रवाई के बारे में फैसला लिया जाएगा।
वाहन की टक्कर से वृद्घा की मौत
प्रतापगढ़। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर सैयाबांध के करीब शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय वृद्घा की मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दो थानेदार पैदल, बाहर से आए तीन निरीक्षकों को मिली थानेदारी
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने नवाबगंज थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह और फतनपुर थानेदार गणेश सिंह को पैदल कर दिया। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक इंद्रदेव को फतनपुर, प्रभात यादव को नवाबगंज और अखिलेश कुमार को बाघराय थानाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा राजीव कटियार को पुलिस लाइन से सर्विलांस सेल में तैनाती दी है।

The team reached Madafarpur to investigate the attack on soldiers

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें