फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने निकाली बाइक रैली, जनसमस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Fri, 27 Aug 2021 04:13 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

सपा कार्यालय से हरीश शुक्ला, अमित सिंह, अभिषेक तिवारी व धर्मराज सिंह की अगुवाई में बाइक रैली निकाली गई। रैली अंबेडकर चौराहा, भंगवाचुंगी, चौक, चिलबिला, बिहारगंज, पूरअंती होते हुए कंपनी गार्डेन पहुंची।
विज्ञापन
मीरा भवन सपा कार्यालय से मांगों को लेकर जुलूस निकाले कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के अधिवक्ताओं व प्रबुद्धजनों की ओर से जनसमस्याओं के विरोध में बृहस्पतिवार को शहर में बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


सपा कार्यालय से हरीश शुक्ला, अमित सिंह, अभिषेक तिवारी व धर्मराज सिंह की अगुवाई में बाइक रैली निकाली गई। रैली अंबेडकर चौराहा, भंगवाचुंगी, चौक, चिलबिला, बिहारगंज, पूरअंती होते हुए कंपनी गार्डेन पहुंची। यहां एकजुट होकर वक्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी बढ़ गई है। मनरेगा के तहत नाम मात्र के श्रमिकों को काम दिया जा रहा है। महिलाओं, व्यापारियों और किसानों का उत्पीड़न बढ़ गया है।

लोग सरकार बदलने के लिए समाजवादी विचारधारा की ओर देख रहे हैं। वहीं पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान समाजवादी पार्टी युवा फ्रंटल संगठन युवजन सभा का विस्तार किया गया। कार्यक्रम का संचालन अब्दुल कादिर जिलानी ने किया। इस मौके पर भैयाराम पटेल, सुषमा पाल, महेंद्र यादव, गुलफाम खान, शशि शुक्ला, शमीम, रमेश यादव, राहुल, संतोष, वकार अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें