फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ग्राम पंचायतों में खत्म होगा उनके पतियों का राज

Wed, 18 Oct 2023 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ग्राम प्रधान अपने विवेक से निर्णय कर काम कर सकें। इसके लिए 516 ग्राम पंचायतों की प्रधानों को प्रशिक्षित कर उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित की जाएगी। इसकी कार्ययोजना तैयार है। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति के तहत चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 1148 ग्राम पंचायतें हैं। महिला प्रधानों वाली ग्राम पंचायतों में अधिकतर पंचायतों का कामकाज उनके पति ही संभालते हैं। पंचायत से लेकर जिलास्तरीय बैठक तक में उन्हीं की मुख्य हिस्सेदारी होती है। इस स्थिति को बदलने के लिए मिशन शक्ति फेज-4 के तहत पंचायती राज विभाग की ओर से महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।
-
पंचायतों में होगी महिला सभाएं
मॉडल ग्राम पंचायतों की महिला प्रधानों को सम्मानित किए जाने के बाद दिसंबर तक जिले की महिला जनप्रतिनिधियों व समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित कर उनमें नेतृत्व क्षमता व संचार कौशल विकसित किया जाएगा। इसके लिए पंचायत स्तर पर महिला सभा का आयोजन होगा। समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित कर पंचायतों के विकास कार्यों की योजना बनाने के बारे में बताया जाएगा। बालिका जन्म की मॉनिटरिंग करने के लिए पंजीकरण व सीएसआर पोर्टल पर शत-प्रतिशत फीडिंग कराने पर भी जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान फेज चार के तहत 516 ग्राम पंचायतों में महिला जागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा। दिसंबर तक होने वाली विभिन्न गतिविधियों की मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन

- आलोक कुमार सिन्हा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें