शहीद उद्यान से गायघाट रोड मेडिकल कालेज तक रोड लाइट लगाने को पोल लगाते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
शहर से दो किमी की दूरी पर स्थित पूरेकेशवराय में बने मेडिकल कॉलेज तक जाने के लिए बन सड़क पर अब अंधेरा नहीं रहेगा। डीएम के निर्देश पर नगर पालिका शहर से मेडिकल कॉलेज तक के रास्ते पर लाइटें लगवा रही है। जिले के पूरे केशवराय में निर्मित मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन 30 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन करेंगे। जिस इलाके में मेडिकल कॉलेज बना है, वहां शाम होते ही अंधेरा छा जाता है।
इससे मेडिकल कॉलेज में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। डीएम डा. नितिन बसंल ने ईओ से अविलंब शहर से मेडिकल कॉलेज तक सड़क के किनारे लाइट लगवाने का निर्देश दिया था। बुधवार को सड़कों के किनारे नगरपालिका के कर्मचारी खंभे लगाते रहे। ईओ मुदित सिंह ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि 30 जुलाई के पहले दूधिया रोशनी से मेडिकल कॉलेज परिसर और सड़कों को रोशन कर दिया जाए।