कुंडा क्षेत्र से होकर बह रही गंगा की धारा रायबरेली से बहादुरपुर के रास्ते जिले में प्रवेश करती है। दर्जनों गांवों से होते हुए करीब 40 किमी का सफर तय कर जहानाबाद से प्रयागराज जिले में प्रवेश करती है। गंगा का जलस्तर वैसे तो कई दिनों से बढ़ रहा है, लेकिन सोमवार से तेजी से पानी बढ़ा है।
कुंडा। गंगा का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ने लगा है। इससे तटीय इलाकों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गंगा का पानी नालों के जरिए बस्तियों की ओर आने लगा है। नगर के मल्लाही टोला, हरिजन बस्ती के दो बड़े नालों में पानी गंगा में जाने के बजाय अब बस्ती की ओर लौट रहा है। कछारी इलाके फिर से जलमग्न हो गए हैं। अगर इसी तरह गंगा का जलस्तर बढ़ता रहा तो लोगों की मुसीबत बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
कुंडा क्षेत्र से होकर बह रही गंगा की धारा रायबरेली से बहादुरपुर के रास्ते जिले में प्रवेश करती है। दर्जनों गांवों से होते हुए करीब 40 किमी का सफर तय कर जहानाबाद से प्रयागराज जिले में प्रवेश करती है। गंगा का जलस्तर वैसे तो कई दिनों से बढ़ रहा है, लेकिन सोमवार से तेजी से पानी बढ़ा है। इससे शाहाबाद के मल्लाही टोला नाले और हरिजन बस्ती के नाले के जरिए गंगा का पानी बस्तियों की ओर बढ़ने लगा है। नालों के जरिए लोगों के घरों के पीछे तक पानी पहुंचने लगा है। हालांकि अभी गंगा के पानी से बस्तियों के लोगों को खतरा नहीं है, लेकिन इसी तरह गंगा का वेग बढ़ता रहा तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इसी तरह गंगा का पानी बढ़ता रहा तो सोनामऊ, संग्रामपुर, चौकापारपुर, खमसरा, गोतनी, मऊदारा, करेटी, दिलेरगंज, शाहपुर, बलीपुर, नौबस्ता, जहानाबाद आदि गांवों के तराई इलाके के खेती के लिए खतरा बन जाएगा।