फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के लोगों ने पकड़ा सरकारी राशन, पहुंची पुलिस

विज्ञापन
संडवा चंडिका के आशापुर भाटन में ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया सरकारी खाद्यान। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
उपभोक्ताओं के हिस्से का राशन हजम करने वाले कोटेदार आधी रात को बेंचकर मालामाल हो रहे हैं। मगर गांव के लोग भी कोटेदारों के पीछे पड़ गए हैं। रात में दुकानदार के हाथ बेचने की तैयारी में लगे कोटेदार को गांव के लोगों ने दबोच लिया।
विज्ञापन

संडवा चंद्रिका के आशापुर भाटन ग्राम सभा के प्रधान देवेंद्र प्रताप राय ने अंतू पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के कोटेदार हरीलाल ने मंगलवार की देर रात ई- रिक्शा पर 8 बोरी सरकारी गेहूं तथा चावल लाद कर गड़वारा बाजार बेचने के लिए ले जा रहे थे।
ग्रामीणों ने मामले की सूचना प्रधान को दी, तो वह ग्रामीणों के साथ पहुंचकर ई-रिक्शा चालक को गांव के बाहर पकड़ लिया। चालक ने बताया कि कोटेदार ने उन्हें राशन बेचने के लिए कहा है। प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्ति निरीक्षक मयंक कुमार चतुर्वेदी अंतू थाने पहुंचे तथा खाद्यान्न को एक अन्य कोटेदार के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल यह कोई नया मामला नहीं है, गांव के लोग कोटेदारों को रंगेहाथ पकड़ते हैं, मगर विभागीय अधिकारी कार्रवाई नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें