ट्रेन से रायबरेली या लखनऊ तक का सफर करने वालों की कुछ दिनों के लिए परेशानी बढ़ने जा रही है। निर्माण कार्यों की वजह से गंगा गोमती, लखनऊ इंटरसिटी, त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनें निरस्त रहेंगी। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्रयागराज-लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस आठ से 13 सितंबर के बीच निरस्त रहेगी। प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस चार से 14 सितंबर के बीच निरस्त रहेगी।
वहीं लखनऊ-प्रयागराज गंगा गोमती एक्सप्रेस तीन से 13 सितंबर के बीच निरस्त रहेगी। शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस पांच से 14 तथा टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस चार से 13 सितंबर के बीच निरस्त रहेगी। सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस पांच से 14 सितंबर के बीच निरस्त रहेगी।
टनकपुर-सिंगरौली चार से 13 सितंबर के बीच निरस्त रहेगी। इनके अलावा वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी, पटना से जम्मू कश्मीर के बीच चलने वाली अर्चना सुपरफास्ट, कोलकाता-आगरा छावनी-कोलकाता, हावड़ा-अमृतसर-हावड़ा, वाराणसी-देहरादूर-वाराणसी, लोकमान्य तिलक-प्रतापगढ़-लोकमान्य तिलक ट्रेन भी अलग-अलग तारीखों में निरस्त रहेंगी।