सोशल मीडिया पर बुधवार को एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि 15 दिन में एसपी नहीं हटे नंगा डांस करूंगा।
विज्ञापन
दावा किया जा रहा है कि ऑडियो जेठवारा थाने के डेरवा चौकी प्रभारी सतीश यादव का है। ऑडियो में वह वह किसी से बात करते हुए कह रहा है कि बाघराय में सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना गलत है। दरोगा को सस्पेंड व इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करना ठीक नहीं है।
15 दिन से अधिक एसपी टिक गए तो वह अपनी मूूंछें मुड़वाकर थाने से प्रतापगढ़ तक नंगा नाचेगा। ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं दूसरी ओर जेठवारा थाने में तैनात दरोगा अजय सिंह का भी वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें दुकानदार उन पर चार हजार रुपये लेने का आरोप लगा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। अभी ऑडियो की पड़ताल हो रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।