फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्तर हजार से अधिक उपभोक्ताओं को अक्तूबर माह से मिलेगी चीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें राशन की दुकान से चना, गेहूं, चावल के साथ ही एक किलोग्राम चीनी भी मिलेगी। अक्तूबर माह से सभी राशन की दुकानों पर यह व्यवस्था शुरू होगी। एक कार्ड पर सिर्फ एक किलोग्राम ही चीनी का मानक रखा गया है। बाजार रेट के सापेक्ष राशन की दुकान पर आधे दाम पर चीनी मिलेगी।
विज्ञापन

सभी ब्लाकों के अंत्योदय कार्डधारकों की सूची तैयारी की जा रही है।
राशन कार्डधारकों को मार्च 2017 तक कम कीमत पर चीनी उपलब्ध कराई जाती थी। इसके बाद चीनी का आवंटन बंद हो गया। कोरोना काल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन कार्डधारकों को चावल, गेहूं, चना आदि का वितरण किया जा रहा है।
अब सरकार एक बार फिर अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी का वितरण करने जा रही है। अंत्योदय कार्डधारकों को ही चीनी का वितरण किया जाएगा। इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। इसके लिए ब्लाकवार अंत्योदयकार्ड धारकों की सूची तैयार की जा रही है। जिले में करीब 70,444 हजार अंत्योदयकार्ड धारक हैं। पूर्ति निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि कार्डधारकों की सूची तैयार कर ली गई है। इसके सापेक्ष चीनी की डिमांड भेजी गई है। अक्तूबर माह से वितरण भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

तीन माह तक ही मिलेगी चीनी
अंत्योदय कार्डधारकों के लिए चीनी वितरण की व्यवस्था सिर्फ तीन माह तक के लिए होगी। अक्तूबर, नवबंर व दिसंबर माह तक ही कार्डधारकों चीनी मिलेगी। एक कार्ड पर सिर्फ एक किग्रा चीनी का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लाकवार अंत्योदयकार्ड धारकों की सूची पर
ब्लाक अंत्योदय कार्ड संख्या
आसपुर देवसरा 4024
बाबा बेलखरनाथ धाम 3128
बाबागंज 5239
गौरा 2973
कालाकांकर 5064
कुंडा 4485
लक्ष्मणपुर 3346
लालगंज अझारा 4297
मांधाता 5515
मंगरौरा 2935
पट्टी 3015
रामपुर संग्रामगढ़ 4654
सदर 4706
संडवाचंद्रिका 3902
सांगीपुर 4923
शिवगढ़ 3201
बिहार 5032
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें