फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, परिजन बता रहे मनोरोगी

विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
माधवपुर रामापुर में लक्ष्मी (18) ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन युवती को मनोरोगी बता रहे हैं। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के माधवपुर रामापुर निवासी छविलाल वर्मा के परिवार के लोग मंगलवार की सुबह खेत में आलू लगाने गए थे। घर पर छविलाल की बेटी लक्ष्मी व उसकी मां ही थी।
विज्ञापन

लक्ष्मी खाना बनाने के बाद घर के भीतर कमरे में चली गई। उसके बाबा झब्बूलाल वर्मा के अनुसार लक्ष्मी ने कमरे के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह खाना लेने घर पहुंचा तो लक्ष्मी को आवाज देने लगा। कमरा भीतर से बंद था। शंका होने पर शोर मचाया। जिसके बाद गांव के लोग आ गए। लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। देखा तो लक्ष्मी का शव छत के हुक के सहारे लटक रहा था। परिजन रोने बिलखने लगे।
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार लक्ष्मी मनोरोगी थी। उसका उपचार भी चल रहा था। उसकी दो बहन व एक भाई की शादी हो चुकी है। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अभय पांडेय परिवार के लोगों से पूछताछ कर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें