फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को पूरा करने की जिद पर अड़े परिजन, 15 घंटे बाद अंतिम संस्कार को हुए राजी

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
प्रेमिका से मिलने के दौरान युवक को लोगों ने लाठी डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजन आक्रोशित हो उठे। डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। हालांकि 15 घंटे बाद अधिकारियों के समझाने पर अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन

देवसरा थाना क्षेत्र के भाटीखुर्द में प्रेमिका से मिलने गए ढाढर निवासी अनिल सरोज की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजन मौके पर डीएम व एसपी को बुलाने की जिद करने लगे। परिजनों की मांग थी कि मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये, सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस व सरकारी नौकरी दिलाई जाए। पुलिस परिवार के लोगों को समझाने का प्रयास करती रही मगर कामयाब नहीं हुई।
बुधवार दोपहर सीओ पट्टी दिलीप सिंह, नायब तहसीलदार राज कपूर मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों से ज्ञापन लेते हुए हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। दोपहर में इब्राहिमपुर घाट पर परिजन शव का अंतिम संस्कार कर दिए। सीओ पट्टी दिलीप सिंह ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें