फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े किराना कारोबारी को लूटने वाले बदमाश को दबोचा

विज्ञापन
The crook who robbed the grocery trader was arrested
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के शीतलागंज बाजार में दिनदहाड़े किराना कारोबारी को लूटने के आरोपी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि चर्चा है कि बड़े भाई को हिरासत में लेने के बाद उसने खुद कंधई थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। लूट की घटना में शामिल दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के शीतलागंज के रहने वाले किराना कारोबारी विकास गुप्ता की दुकान पर 15 अप्रैल को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे। बदमाश तमंचे के बल पर काउंटर से 17 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। चर्चा है कि बुधवार को पुलिस ने घटना में शामिल बदमाश के बड़े भाई को घर से उठा लिया। उसे अपने साथ कंधई थाने ले गई। जहां उससे भाई के बारे में पूछताछ की जाती रही। शाम को घटना को अंजाम देने वाले बदमाश ने कंधई थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
जिसके बाद उसके भाई को छोड़ दिया गया। हालांकि कंधई पुलिस का दावा है कि अरमान निवासी महुआर को बुधवार रात राजपूत चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से लूट के 2500 रुपये भी बरामद हुए हैं। लूट में उसे पांच हजार रुपये मिले थे, बाकी रुपये उसके दोनों साथियों ने ले लिए थे।
विज्ञापन

इस घटना में अचलपुर का रहने वाला एक बदमाश शामिल है। वह केपी कॉलेज परिसर में झूला संचालक को गोली मारने के मामले में भी आरोपी है। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने फरार दोनों बदमाशों के ऊपर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें