फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से जूझता रहा शहर, दिनभर वाहनों की लगी रही कतार

विज्ञापन
सदर बाजार तिराहे पर लगे जाम में फंसी एम्बुलेंस। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सोमवार को एक बार फिर नवीन मंडी स्थल महुली से शहर तक भीषण जाम लगा रहा। चिलबिला स्थित महुली मंडी में ईवीएम लेकर पहुंचने वाले वाहन सुबह लौट रहे थे। इसके साथ ही सोमवार को चुनाव कराने के लिए गैर जनपदों से आई फोर्स भी लौट रही थी। इससे शहर में वाहनों की कतार लगी रही। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को शहर की लगभग सभी सड़कों पर जाम के कारण वाहन रेंगते रहे। घंटों यातायात ठप रहा। रात में ड्यूटी करने से सुबह ट्रैफिक पुलिस नहीं दिखी। इससे लोग मनमानी पर उतारू हो गए। बेतरतीब वाहन लगाने के कारण पूरे शहर को जाम से जूझना पड़ा।
शहर के सदरमोड, चौक, बाबागंज, चिलबिला, महुली में लोग घंटों जाम में फंसे रहे। चुनाव में पुलिसकर्मियों के थके होने के कारण वाहनों को लाइन से खड़े होने के लिए कोई बोलने वाला नहीं था। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में सीओ सिटी जानकारी होने पर जाम खत्म कराने पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस फोर्स लेकर आने वाले वाहनों को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें