फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : पूर्व प्रमुखपति के विद्यालय को प्रशासन ने कराया जमींदोज

Sat, 23 Oct 2021 04:09 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
आसपुर देवसरा के विनैका गांव में अवैध रूप से बने विद्यालय भवन को गिराता तहसील प्रशासन का जेसीबी। स - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पांच लाख के इनामी पूर्व प्रमुख पति सभापति यादव द्वारा 50 लाख रुपये कीमत की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया विद्यालय शुक्रवार को तहसील प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। भारी पुलिस बल के साथ तहसील प्रशासन ने सुबह दस बजे अवैध कब्जे को खाली कराने की कार्रवाई शुरू की। कुछ ही देर में विद्यालय मलबे में तब्दील हो गया।
विज्ञापन


पट्टी-ढकवा मार्ग के विनैका गांव में सड़क के किनारे गाटा संख्या 49 सरकारी अभिलेखों में सरकारी खाते में दर्ज है। आरोप था कि इस 12 विस्वा जमीन पर लगभग 12 वर्ष पूर्व वर्तमान समय में एक लाख के इनामी पूर्व प्रमुख आसपुर देवसरा सभापति यादव ने अवैध कब्जा करते हुए चार कमरे व बरामदे का निर्माण कराते हुए इसमें रमापति यादव मेमोरियल स्कूल संचालित करवा दिया। इसकी शिकायत कई बार प्रशासन से की गई।
बाद में बेदखली का मुकदमा एसडीएम के यहां दाखिल हुआ।

वर्तमान में भी मुकदमा चल रहा था। तहसीलदार पट्टी श्रद्धा पांडेय ने बेदखली का आदेश पारित किया था। शुक्रवार को एसडीएम पट्टी डीपी सिंह, नायब तहसीलदार राजकपूर, आरआई मनोज कुमार, लेखपाल महेंद्र सिंह, राम प्रताप सिंह, सहित राजस्वकर्मियों की पूरी टीम के साथ थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी लगाकर पूरे भवन को जमींदोज करा दिया। नायब तहसीलदार राजकपूर ने बताया कि सड़क पर बेशकीमती जमीन पर निर्माण कराया गया था। जमीन की कीमत 50 लाख से ज्यादा है। अवैध कब्जे को खाली करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें