बेहोशी की हालत में भी पीटते रहे दबंग
मौके पर उपस्थित बाजारवासियों के अनुसार जब दबंग टेंपो चालक को एक बार पीटकर चले गए तो कुछ लोगों ने तड़प रहे टेंपो चालक को उठा कर बेंच पर लिटा दिया। तभी हमलावर फिर लौटे और बेहोश टेंपो चालक को फिर पीटने लगे। बेरहमी से टेंपो चालक की पिटाई होता देख आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।
नौ को थी बेटी की शादी, अब कौन करेगा कन्यादान
टेंपो चालक काशी प्रसाद मिश्रा के एक बेटा व तीन बेटी है। बेटा वीरेंद्र पिता की हत्या से इतना सहम गया था कि बार-बार बेहोश हो जा रहा था। दो बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि सबसे छोटी बेटी तनु की शादी तय है। नौ दिसंबर को बारात आनी थी। जिसकी तैयारी में परिवार के लोग जुटे थे। अब बेटी का कन्यादान कौन करेगा। पत्नी प्रमिला यही कहकर बिलखती रही।