फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्रह केंद्रों पर परीक्षा देंगे रिजल्ट से असंतुष्ट परीक्षार्थी

Wed, 08 Sep 2021 05:08 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

हाईस्कूल की परीक्षा में 60,061 और इंटरमीडिएट में 52,371 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। कोविड की वजह से परीक्षा स्थगित होने के बाद सभी परीक्षार्थियों को प्रमोट कर दिया गया था। परिणाम से असंतुष्ट परीक्षार्थियों को परीक्षा देने का मौका दिया गया।
विज्ञापन
Students dissatisfied with the result will give examination at seventeen centers
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड द्वारा जारी परिणाम से असंतुष्ट हाईस्कूल व इंटर के 728 परीक्षार्थियों के लिए अब तहसीलवार नहीं बल्कि ब्लॉकवार परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर 728 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी ने अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन किया है। 18 सितंबर से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए केंद्रों पर चाकचौबंद व्यवस्था होगी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में कुल एक लाख 12 हजार 432 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन


हाईस्कूल की परीक्षा में 60,061 और इंटरमीडिएट में 52,371 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। कोविड की वजह से परीक्षा स्थगित होने के बाद सभी परीक्षार्थियों को प्रमोट कर दिया गया था। परिणाम से असंतुष्ट परीक्षार्थियों को परीक्षा देने का मौका दिया गया। हाईस्कूल में 322 जबकि इंटर में 406 परीक्षार्थियों ने अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन किया है। परीक्षा 18 सितंबर से शुरू होगी। डीआईओएस डॉ. सर्वदानंद ने बताया कि ब्लॉकवार परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। तैयारी की जा रही है।

इन केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं
इंटर कालेज मानधाता, जयनाथ मानव इंटर कालेज बैजलपुर, जीआईसी शहर, बृजेंद्रमणि इंटर कॉलेज कोहड़ौर, कालूराम इंटर कॉलेज शीतलागंज, रामराज इंटर कॉलेज पट्टी, राय बद्रीपाल इंटर कॉलेज बीरापुर, शीतला प्रसाद इंटर कॉलेज गड़वारा, रामअजोर मिश्र इंटर कॉलेज लालगंज, गजाधर प्रसाद इंटर कॉलेज लक्ष्मणपुर, इंटर कॉलेज बाबागंज, इंटर कॉलेज संग्रामगढ़, बलभद्र इंटर कॉलेज डीहा, जगदीश जनता देवरहा बाबा इंटर कॉलेज बिहार, हनुमत इंटर कॉलेज कालाकांकर, जीजीआईसी सांगीपुर, जीजीआईसी बरहदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें