फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी डंडे से पीट-पीटकर छात्र की हत्या, शव जंगल में फेंका

विज्ञापन
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद में छात्र की हत्या के बाद बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद के रहने वाले स्नातक के छात्र सुनील कुमार वर्मा (19) की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। प्रेम प्रसंग के विवाद में वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने उसका शव पट्टी इलाके के भोपालपुर गांव के पास जंगल में फेंकने के बाद कपड़े से ढक दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीण शव देख चीख पड़े। खबर पाकर पहुंची पुलिस की शव कब्जे में लेने के दौरान ग्रामीणों से नोकझोंक हो गई। जौनपुर से डॉग स्कवॉयड की टीम पहुंचने के बाद परिवारीजन शव पुलिस को देने के लिए तैयार हुए। पुलिस ने नामजद आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
नौरंगाबाद निवासी सुनील कुमार दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता की मौत हो चुकी है। सुनील प्रयागराज में रहकर बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। कुछ दिन पहले ही वह प्रयागराज से घर लौटा था। सोमवार की रात वह गांव में ही आयोजित 13वीं के निमंत्रण में शामिल होने के बाद घर लौटा। रात में परिवार के लोगों के सो जाने के बाद वह घर से निकला था। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह पड़ोस के पट्टी थाना क्षेत्र के भोपालपुर गांव के पास जंगल में सुनील की रक्तरंजित लाश कपड़े से ढकी मिली। यह देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिवारीजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार, सुनील के शरीर पर लाठी-डंडे के निशान थे। उसके सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में दर्जनभर से अधिक गंभीर चोटें थीं। सुनील की हत्या दूसरे स्थान पर करने के बाद आरोपियों ने शव जंगल में फेंका था।
शव को सुनील के ही कपड़े से ढक दिया था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी। शव कब्जे में लेने के दौरान ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। लोगों के हंगामे को देखते हुए अधिकारियों ने जौनपुर से डॉग स्कवॉयड की टीम बुलाई। इससे पहले शव के आसपास रस्सी से घेरा बना दिया।
पुलिस अफसरों के आश्वासन के बाद परिजन शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने को राजी हुए। इस मामले में मृतक की मां सरोजा देवी ने पड़ोस के रहने वाले विवेक गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पट्टी पुलिस नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपी के घर के करीब से लौटा खोजी कुत्ता
छात्र सुनील की हत्या की जानकारी मिलने पर पहुंची फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करने लगी। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर मिले साक्ष्य यह इशारा कर रहे थे कि सुनील की हत्या दूसरे स्थान पर की गई। इसके बाद शव को जंगल में फेंका गया। फोरेंसिक टीम घटनास्थल की खोजबीन करने लगी। जौनपुर से डॉग स्कवॉयड की टीम भी पहुंची थी। शव के पास से टीम खोजी कुत्ते को लेकर आगे बढ़ी। खोजी कुत्ता नामजद आरोपी के घर से पचास मीटर पहले से ही लौट गया। इसके बाद पुलिस खोजबीन करने में जुट गई।

मृतक छात्र सुनील वर्मा। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें