फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के छह केंद्रों पर आज से होगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार से जिले के छह केंद्रों पर होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए हाईस्कूल में लगभग पांच हजार और इंटरमीडिएट में चार हजार परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। बुधवार को पहले दिन हाईस्कूल के परीक्षार्थी अंग्रेजी विषय की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अब सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार से प्रारंभ हो रही हैं। शहर के न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संगम इंटरनेशनल स्कूल, डॉल्फिन पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय स्कूल, संस्कार ग्लोबल स्कूल सिटी, नागेशदत्त पब्लिक स्कूल लालगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हाईस्कूल के 452 और इंटरमीडिएट के 382 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
जिसमें सेंट जेवियर्स पट्टी, डॉल्फिन पब्लिक स्कूल, एटीएल स्कूल के छात्र- छात्राएं शामिल हैं। मंगलवार को दिन भर बोर्ड परीक्षा की तैयारियां होती रही। सीबीएसई बोर्ड ने नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी स्कूलों में पर्यवेक्षकों की तैनाती की है। जिसकी मौजूदगी में प्रश्नपत्र खुलेंगे और कॉपियां सील होंगी।
विज्ञापन

न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेडरी स्कूल की संचालिका डॉ. शाहिदा ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं कोविड नियमों के साथ होंगी। परीक्षार्थियों के लिए मॉस्क पहन कर आने को कहा गया है। हाईस्कूल की परीक्षा में जिले भर में लगभग पांच हजार और इंटरमीडिएट की परीक्षा में लगभग चार हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें