कुंडा कोतवाली इलाके के उगापुर गांव निवासी जय सिंह यादव (37) मंगलवार की शाम बाइक से साथी काजीपुर गांव के श्रीकांत (28) को लेकर मनगढ़ चौराहे के पास गया था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय कोतवाली इलाके के मनगढ़ चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने मंगलवार शाम एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
कुंडा कोतवाली इलाके के उगापुर गांव निवासी जय सिंह यादव (37) मंगलवार की शाम बाइक से साथी काजीपुर गांव के श्रीकांत (28) को लेकर मनगढ़ चौराहे के पास गया था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कुंडा भेजा गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने जय सिंह यादव को मृत घोषित कर दिया। श्रीकांत की हालत गंभीर है। उधर, हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला था। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।