फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्हा में मिले छह और कोरोना पॉजिटिव, संख्या बढ़कर पहुंची 14

विज्ञापन
corona
विज्ञापन
जिले में 24 घंटे के भीतर कोरोना के छह और नए केस मिले हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। अधिकांश मरीज होम आइसोलेशन में हैं। उधर, सीएमओ का दावा है कि कोरोना पीड़ित अधिकांश मरीज जिले से बाहर हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 2112 लोगों की जांच कराई थी। जांच में गड़वारा क्षेत्र का रहने वाला सेना का जवान कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं मेडिकल कॉलेज के महिला विंग में भर्ती एक महिला समेत छह लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। सात मरीज होम आइसोलेशन में हैं। चार मरीजों के बारे में स्वास्थ्य विभाग जानकारी नहीं जुटा सका है। दो मरीज किसी दूसरे शहर में रह रहे हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग कोरोना मरीजों के बारे में जानकारी देने से कतरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें