फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में छप्पर में जिंदा जल गया ग्रामीण

विज्ञापन
पट्टी कोतवाली के डडवा महोखरी में छप्पर में सो रहे अधेड़ की जलकर मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पट्टी के डडवा महोखरी गांव की घटपट्टी कोतवाली क्षेत्र के डंड़वा महोखरी गांव में छप्पर के भीतर सो रहा अधेड़ संदिग्ध दशा में जिंदा जल गया। घटना की जानकारी होने पर भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के डड़वा महोखरी गांव निवासी वासुदेव यादव (55) शुक्रवार की रात छप्पर में सो रहा था।
विज्ञापन

देर रात संदिग्ध दशा में छप्पर में आग लग गई। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी शादी नहीं हुई थी।
बड़ा भाई राजदेव, ब्रह्मदेव व छोटा भाई विष्णुदेव अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा है। ग्रामीणों का कहना था कि वासुदेव अपने भतीजे के घर में सोता था। शुक्रवार को वह अचानक छप्पर में क्यों सोने चला गया।
विज्ञापन

लाखों की जमीन तो नहीं बनी हत्या का कारण
मृतक के नाम पर लगभग 10 बीघा जमीन थी। वह अपने एक भाई के मकान में रहता था। चर्चा है कि जमीन की लालच में किसी करीबी ने वारदात को अंजाम दिया है। परिजन किसी पर आरोप नहीं लगा रहे थे। घटनास्थल पर मृतक की चारपाई पूरी तरह से नहीं जली थी। घटनास्थल के पास चारपाई से कुछ दूरी पर खून के दाग थे। पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।

मृतक बासदेव। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें