रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली पंडितान गांव के रहने वाले 35 वर्षीय संजय मिश्रा महाराष्ट्र के अकोला में गाय गांव स्टेशन पर आरपीएफ के सिपाही पद पर तैनात थे। शनिवार की रात ड्यूटी रेलवे डिपो में करने गए थे। जहां रात में संदिग्ध दशा में घायल अवस्था में साथियों को मिले, उनकी कार्बाइन भी क्षतिग्रस्त थी।
ड्यूटी के दौरान शनिवार की रात आरपीएफ सिपाही संजय मिश्रा की संदिग्ध दशा मौत की खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा रहा। रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली पंडितान गांव के रहने वाले 35 वर्षीय संजय मिश्रा महाराष्ट्र के अकोला में गाय गांव स्टेशन पर आरपीएफ के सिपाही पद पर तैनात थे। शनिवार की रात ड्यूटी रेलवे डिपो में करने गए थे। जहां रात में संदिग्ध दशा में घायल अवस्था में साथियों को मिले, उनकी कार्बाइन भी क्षतिग्रस्त थी।
विज्ञापन
आनन-फानन में सहकर्मी उन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए अपोलो अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। खबर मिलने पर साथ रहने वाली पत्नी व बच्चे भी अस्पताल पहुंचे। मृतक की पत्नी सिंपी व बेटी बैसु और सुरभि के अलावा बेटा रुद्रांश रोते बिलखते रहे। मां सीता देवी भी बेटे की मौत से बेहाल रहीं। मृतक तीन भाइयों में मझला था।