फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पानी की पाइपलाइन फटने से धंसी सड़क, आठ घंटे लगा जाम

विज्ञापन
बेल्हा देवी सई पुल के समीप पाइप लाइन टूटने से धंसी सड़क बनाते राजमार्ग प्रशासन के लोग। संवाद
विज्ञापन
बेल्हा देवी धाम स्थित सई पुल के पास देर रात पानी सप्लाई की मुख्य पाइप लाइन टूटने से बहाव में करीब 20 फीट सड़क धंस गई। पाइप फटने से बड़ा गड्ढा हो गया। प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर सुबह से शाम तक करीब आठ घंटे तक जाम लगा रहा। सुबह सात बजे से चिलबिला से सदर बाजार तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई।
विज्ञापन

पाइपलाइन से लगातार बहते पानी ने सड़क को भारी नुकसान पहुंचाया। हाईवे पर बने गड्ढे के चलते वाहन चालकों में हादसे का खतरा बना रहा। सूचना पर राजमार्ग प्रशासन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गड्ढे में मिट्टी डालकर सड़क की मरम्मत शुरू कराई।
साथ ही टूटी पाइपलाइन को भी दुरुस्त किया गया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। ट्रैफिक पुलिस ने बारी-बारी से वाहनों को निकलवाया। दोपहर करीब 12:30 बजे सीओ ट्रैफिक रवींद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था संभाली। दोपहर तीन बजे तक धीरे-धीरे वाहनों का दबाव कम हुआ। इसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।

बेल्हा देवी सई पुल के समीप पाइप लाइन टूटने से धंसी सड़क बनाते राजमार्ग प्रशासन के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें