राजस्थान पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपी हिस्ट्रीशीटर वसीम खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ (1) में उसकी करीब 1.25 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति फ्रीज की गई है। इसमें देवगढ़ी गांव स्थित मकान, जमीन, क्रेटा कार और जॉन डियर ट्रैक्टर शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ राजस्थान और मध्य प्रदेश में 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हिस्ट्रीशीटर वसीम खान की लगभग 1.25 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति फ्रीज की है। पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ (1) के अंतर्गत यह कार्रवाई की। आरोपी की यह संपत्ति अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से अर्जित की गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देवगढ़ी गांव स्थित मकान, जमीन, कार और ट्रैक्टर पर फ्रीजिंग के बोर्ड लगा दिए हैं।
विज्ञापन
अवैध संपत्तियों पर पुलिस का शिकंजा
अरनोद थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने पुलिस टीम बनाकर आरोपी वसीम खान की संपत्तियों की गहन वित्तीय जांच करवाई थी। यह प्रस्ताव नई दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी, सफेमा एवं एनडीपीएस एक्ट के पास भेजा गया था। वहां सुनवाई के बाद प्राधिकारी ने संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करने के आदेश को स्वीकृति प्रदान की। आदेश मिलने के बाद पुलिस ने देवगढ़ी गांव पहुंचकर संपत्तियों पर बोर्ड लगाए। आंकी गई कुल संपत्ति में आबादी भूमि पर स्थित मकान और टीनशेड शामिल हैं, जिसका मूल्य करीब एक करोड़ चार लाख रुपये है। इसके साथ ही 12 लाख रुपये कीमत की क्रेटा कार और नौ लाख रुपये मूल्य का जॉन डियर ट्रैक्टर भी जब्त संपत्तियों की सूची में शामिल हैं।
तस्करी नेटवर्क का पुलिस ने किया खुलासा
पुलिस जांच में आरोपी के नशीले पदार्थों के गिरोह और नेटवर्क की जानकारी सामने आई थी। दरअसल, 1 अप्रैल को जोधपुर के भोपालगढ़ थाना पुलिस ने हिंगोली निवासी समंदर को 80.54 ग्राम एमडी और 1.25 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी को यह नशीले पदार्थ देवगढ़ी निवासी वसीम खान ने ही उपलब्ध कराए थे। इसके बाद पुलिस ने 12 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में ब्राउन शुगर और एमडी की अवैध खरीद-फरोख्त में संलिप्त था। आरोपी वसीम खान फिलहाल जोधपुर के सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद है।
विज्ञापन
दो राज्यों में दर्ज हैं 19 गंभीर मामले
देवगढ़ी निवासी 45 वर्षीय वसीम खान का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2003 से 2026 के बीच राजस्थान और मध्य प्रदेश में 19 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, अवैध हथियार रखने और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।