फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्टर नंबर आठ ने खोली पोल, 36367 बवालियों पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
लालगंज कोतवाली में रजिस्टर नंबर आठ से अपराधियों का मिलान करते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
अक्सर चुनाव के दौरान पुलिसकर्मी थाने व चौकियों में बैठकर बवालियों की सूची में मृतकों, बाहर रहने वाले लोगों के नाम शामिल कर लेते हैं। जिसके चलते जहां पुलिस की किरकिरी होती है, वहीं ऐसे लोगों के परिवार को परेशान होना पड़ता है। पुलिसकर्मियों की मनमानी को देखते हुए इस बार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे पुलिस महकमे की ओर से जनपद के बीस थानों में दस साल का रजिस्टर नंबर आठ खंगलवाया जा रहा हैँ। अब तक रजिस्टर नंबर आठ में मिले बवाली व आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 36367 लोगों को पाबंद करने की कार्रवाई की गई है। मनमानी पाबंदी और मिनी गुुंडा एक्ट की कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को भी दंडित करने की तैयारी है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन नई रणनीति के तहत काम कर रहा है। इस बार बवालियों व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों को दबोचने के लिए ड्रोन कैमरे का सहारा लिया जा रहा है। हर चुनाव में मृतक व बाहर रहने वाले लोगों को भी पुलिस द्वारा शांतिभंग की आशंका के तहत पाबंद कर दिया जाता था। मगर इस बार पुलिसकर्मियों की मनमानी पर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने ब्रेक लगा दिया है।
एसपी के आदेश पर सभी थानों में दस साल के रजिस्टर पलटे जा रहे हैं। शहर के मोहल्लों व ग्रामवार उपलब्ध रजिस्टर नंबर आठ का अवलोकन करने के बाद ही चुनाव में गड़बड़ी करने वाले व आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों का सत्यापन करने के बाद ही उन पर कार्रवाई की जा रही है। अभी तक रजिस्टर नंबर आठ से मिलान के बाद 36367 बवालियों के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई की जा चुकी है। यह कार्रवाई नामांकन के पहले तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

एडीजी के संक्रमित मिलने के बाद एसपी क्वारंटीन
प्रयागराज परिक्षेत्र के एडीजी प्रेमप्रकाश रविवार को विधानसभा चुनाव की तैयारियां का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया था। मंगलवार को एडीजी प्रेमप्रकाश कोरोना संक्रमित मिले। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने खुद को अपने सरकारी आवास में क्वारंटीन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें