फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चराने गई बालिका से दुष्कर्म, हालत गंभीर,

विज्ञापन
विज्ञापन
बकरी चराने गई दस साल की बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रानीगंज इलाके के एक गांव की दस साल की बालिका शनिवार को बकरी चराने बाग की ओर गई थी।
बाग में मौजूद गांव का ही एक युवक उसे अकेले देखकर सूनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे बालिका की हालत बिगड़ गई। घर पहुंचने पर उसकी दशा देखकर परिजन दंग रह गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। रानीगंज सीओ डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामले आया है।
पीड़िता को इलाज के लिए भेजा गया है। परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, मामले की जानकारी होने पर बसपा के कार्यकर्ता थाने के पास पहुंचकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने किसी तरह समझाबुझाकर उन्हें शांत कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें