फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी : रेलवे की सोशल मीडिया भी निजी हाथों में, इंस्टाग्राम, एक्स, फेसबुक आदि का संचालन करेंगी निजी एजेंसियां

Sat, 23 Sep 2023 05:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल द्वारा सोशल मीडिया नियंत्रण एप्लिकेशन प्रबंधन प्रणाली की सभी गतिविधियों के प्रबंधन, संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को देने की तैयारी की है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल प्रशासन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, एक्स, फेसबुक आदि के नियंत्रण और संचालन की जिम्मेदारी निजी कंपनियों के हाथों में देने की तैयारी की है। इस व्यवस्था से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने वाली यात्रियों की शिकायतें निजी एजेंसियां ही सुनेंगी। हालांकि शिकायतों का समाधान पहले की तरह रेल प्रशासन द्वारा ही किया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल द्वारा सोशल मीडिया नियंत्रण एप्लिकेशन प्रबंधन प्रणाली की सभी गतिविधियों के प्रबंधन, संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को देने की तैयारी की है। यह व्यवस्था अभी 1095 दिन यानी कि तीन वर्ष के लिए की जा रही है। इस दौरान संबंधित निजी एजेंसी सभी शिकायतों का रिकॉर्ड अपने पास रखेगी।

विभिन्न ट्रेनों में क्रू असाइनमेंट के प्रबंधन के लिए उपयोग किए जाने वाले क्रू मैनेजमेंट सिस्टम (सीएमएस) एप्लिकेशन, रेल मदद पोर्टल के संचालन और नियंत्रण का कार्य भी इनके पास होगा। इसके अलावा जो शिकायतें मैन्युअल प्राप्त होगी उसे भी आनलाइन फीड करने का काम निजी कंपनियों के ऑपरेटर के माध्यम से ही किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही 139 पर कॉल करने के बाद इन एजेंसियों के ऑपरेटर को कॉल डायवर्ट की जाएगी। प्रयागराज मंडल ने इसके लिए 77.49 लाख रुपये की निविदा जारी की है। 13 अक्टूबर को निविदा खुलेगी। वहीं, डीआरएम प्रयागराज हिमांशु बडोनी का कहना है कि पहले भी यह आउटसोर्सिंग पर ही यह काम होता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें