फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेश की मिसाल :अपार्टमेंट में तालाब बना कर किया गणपति का विसर्जन, नदियों को प्रदूषण से बचाने की पहल

Sat, 23 Sep 2023 04:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों की इस पहल की खूब सराहना भी हो रही है। यहां रहने वाले भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री नवीन अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ भगवान गणपति का पूजन किया गया।
विज्ञापन
ग्रीन वैदिक अपार्टमेंट में तालाब बनाकर गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लूकरगंज स्थित वैदिक अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए एक मिसाल पेश की है। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने इस बार भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर उसका पूजन किया, जब भगवान के विसर्जन की बारी आई तो गंगा, यमुना की बजाय अपार्टमेंट में एक छोटा तालाब बनाकर उसी में भगवान का विसर्जन कर दिया।

विज्ञापन


अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों की इस पहल की खूब सराहना भी हो रही है। यहां रहने वाले भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री नवीन अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ भगवान गणपति का पूजन किया गया। जब भगवान को विदा देने की तैयारी हुई तो तय हुआ कि नदी की बजाय अपार्टमेंट ही उनका विसर्जन किया जाए। इसके लिए परिसर में एक छोटा तालाब बनाया गया। उसमें सभी के सहयोग से भगवान का विसर्जन किया गया।

विसर्जन के पूर्व अपार्टमेंट में रहने वाली महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाने के साथ ढोल ताशे की थाप गणपति बप्पा मोरया गाते हुए भगवान को विदाई दी। इस दौरान रोहित गुप्ता, राहुल गुप्ता, धर्मेंद्र वर्मा, अजय रस्तोगी, वरुण जायसवाल, रतन दीप गुप्ता, राहुल रस्तोगी, नीति अग्रवाल, मनीषा गुप्ता, संगीता वर्मा, अलका गुप्ता आदि के सहयोग से मूर्ति का विसर्जन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें