फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी पहुंचे प्रतापगढ़ : भारत जोड़ो यात्रा के प्रतापगढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत, बरसाए गए फूल

Mon, 19 Feb 2024 11:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

प्रयागराज में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा प्रतापगढ़ पहुंची तो राहुल गांधी को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। शहर में कई स्थानों पर उनके ऊपर फूल बरसाए गए। 
विज्ञापन
1 of 12
प्रतापगढ़ में बोलते राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रतापगढ़ पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत। राहुल को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। खुली जीप के ऊपर खड़े होकर राहुल लोगों का अभिवावादन स्वीकार कर रहे हैं।





शहर में कई स्थानों पर राहुल गांधी के ऊपर फूल बरसाए गए। उनके साथ वाहन पर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, मोना मिश्रा आदि हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि देश में 50 फीसदी पिछड़ी जाति और 15 फीसदी दलित लोग रहते हैं। भारत में आदिवासियों की संख्या आठ प्रतिशत है। मोदी सरकार आदिवासी, दलित और पिछड़ी जाति के लोगों का हक मारने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

2 of 12
राहुल गांधी के स्वागत में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
शहर में बगैर बोले ही सब कुछ कह गए राहुल गांधी

खुली जीप में सवार राहुल गांधी कभी हाथ उठाकर और कभी हाथ जोडकर जनता का अभिवादन करते रहे। भले ही देल्हूपुर से लेकर शहर में लोगों को संबोधित नहीं किया, मगर इशारों ही इशारों में उन्होंने सब कुछ कह दिया। युवाओं तक संदेश पहुंचाने में कामयाब रहे कि उनकी इस लड़ाई में वह उनके साथ खड़े हैं। घरों के छज्जों पर खड़ी महिलाएं कांग्रेस नेता की झलक पाने को बेताब दिखी।
विज्ञापन

3 of 12
प्रतापगढ़ में राहुल गांधी के स्वागत में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह शहर की सड़कों पर जुटे युवा एक दूसरे से राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर सवाल करते रहे। कार्यक्रम का निर्धारण एक दिन पहले ही कर दिया गया था. समाचार पत्रों में प्रकाशित होने से आम लोगों को यह जानकारी हो गई थी कि किस मार्ग से राहुल गांधी की न्याय यात्रा गुजरेगी। सुबह करीब दस बजे जिले की सीमा देल्हूपुर में न्याय यात्रा के प्रवेश करते ही राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।

4 of 12
प्रतापगढ़ में राहुल गांधी के स्वागत में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
देल्हूपुर से निकला विश्वनाथगंज, भुपियामऊ होते हुए भंगवाचुंगी पहुंचा। गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत होने और भारी भरकम भीड़ देखकर राहुल गांधी गद्गद नजर आए। युवाओं को देखते ही कभी हाथ उठाकर तो कभी हाथ जो़ड़कर अभिवादन करते हुए आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन

5 of 12
राहुल गांधी के स्वागत में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
शहर में कहीं भी उनका काफिला नहीं रूका, हालांकि युवा इस बात का इंतजार करते हुए पीछे-पीछे चल रहे थे कि काफिला कुछ पल के लिए ठहरेगा और राहुल गांधी कुछ बोलेंगे। मगर ऐसा नहीं हो सका। हालांकि शहर में उमड़ी भीड़ ने राहुल गांधी को इस बात का एहसास करा दिया कि उनकी लड़ाई में युवा कदम-कदम पर साथ हैं। युवा भी उनके इशारों को समझते हुए उनके साथ खड़े होने का एहसास कराया।
विज्ञापन

6 of 12
लालगंज पहुंचे राहुल गांधी को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
भारत जोड़ो न्याय यात्रा की खबर

न्याय यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था देखने निकले डीएम-एसपीप्रतापगढ़। जिले में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क रहा। देल्हूपुर से लेकर अमेठी जनपद की सीमा तक अफसरों संग पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। जिलाधिकारी संजीव रंजन व पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शहर में निकले। न्याय यात्रा के रूट पर लगे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक की। लालगंज पहुंचकर एएसपी पश्चिमी संजय राय से जानकारी ली।
विज्ञापन

7 of 12
लालगंज में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त। - फोटो : अमर उजाला
चौराहों पर रस्सा लगाकर लोगों को रोका, विद्यार्थियों व राहगीरों को हुई परेशानी

राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान कुछ देर के लिए रूट डायवर्ट भी किया गया। शहर के भंगवा चुंगी, राजापाल चौराहा, चौक घंटाघर, पुलिस लाइन तिराहे पर पुलिसकर्मी रस्सा लगाकर लोगों को रोक दिए। जिससे राहगीरों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों से पुलिसकर्मियों से झड़प भी होती रही।

8 of 12
राहुल गांधी को देखने के लिए जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
जल्दी से बुलडोजर रुकवा दो

राहुल गांधी की न्याय यात्रा भंगवा चुंगी पहुंचने से पांच मिनट पहले एक जेसीबी जोगापुर की ओर जाने लगी। जिसे देख सीओ सिटी शिवनारायण साहू ने नगर कोतवाल को फोन कर बुलडोजर को किनारे खड़ी कराने का फरमान सुनाया। जेसीबी रुकवाने के लिए पुलिसकर्मियों को दौड़ लगानी पड़ी।

9 of 12
राहुल गांधी के स्वागत के लिए खड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला
राहुल पर फूल बरसाने वालों को रोका

देल्हूपुर व भंगवा चुंगी पर उत्साही कार्यकर्ता राहुल गांधी पर फूलों की बौछार करने लगे। यह देख सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को रोका। न मानने पर सांसद इमरान प्रतापगढ़ी लोगों से फूल न फेंंकने का आग्रह किया।

10 of 12
प्रतापगढ़ में बोलते राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
दो घंटे विलंब से पहुंची न्याय यात्रा

भारत जोड़ो न्याय यात्रा देल्हूपुर में सोमवार की सुबह आठ बजे पहुंचने का समय निर्धारित था। मगर न्याय यात्रा दो घंटे विलंब से पहुंची। करीब दस बजे देल्हूपुर पहुंची यात्रा को लोगों ने जोरदार इस्तकबाल किया।

11 of 12
भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
समर्थक अख्तर ने राहुल को थमाई बिल्ली

शहर के निर्मल तिराहे पर स्टेशन रोड निवासी अख्तर अपनी पालतू बिल्ली के साथ पहुंचे। तिराहे पर राहुल का इंतजार कर रहे अख्तर ने काफिला करीब पहुंचने पर जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कांग्रेस का झंडा लहराया। बिल्ली के साथ उत्साहित समर्थक को देख राहुल ने गाड़ी रोक दी। बिल्ली को चलती जीप पर रखकर पुचकारा। इस दाैरान अख्तर भी राहुल की जीप में सवार रहे। अख्तर राहुल की इस अदा पर गद्गद नजर आए। बोले राहुल गांधी ने उनके दिल को छू लिया।
विज्ञापन

12 of 12
प्रतापगढ़ में राहुल गांधी के स्वागत में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
आलू लेकर युवक को भेजा, कांग्रेसियों को देख दुबका

राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने शरारत भी करने की कोशिश की। हादीहाल के करीब खड़े कुछ युवकों ने एक युवक को यह कहते हुए तैयार किया कि राहुल गांधी आलू से सोना बनाएंगे। उसे पांच किलो भी थमा दिया। जैसे ही न्याय यात्रा करीब पहुंची। उसे लोगों ने राहुल के पास जाने को कहा लेकिन कांग्रेसियों की भीड़ देख वह किनारे दुबक गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें