फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां पूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को नामांकन होगा। प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रत्याशी, प्रस्तावक और अनुमोदक में से कोई एक व्यक्ति नामांकन कर सकेगा। कोरोना प्रोटोकाल के तहत भीड़ के प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। अफीम कोठी में सुबह ग्यारह बजे से होने वाले नामांकन के लिए शुक्रवार शाम को बैरीकेडिंग कराई जाती रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को तीसरे दिन भाजपा प्रत्याशी क्षमा सिंह के अलावा पूनम इंसान ने भी नामांकन के लिए पर्चा खरीदा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन जुलाई को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को अफीम कोठी में नामांकन होगा। सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होने वाले नामांकन के लिए शुक्रवार को अफसर तैयारियां पूरी करने में लगे रहे। नामांकन स्थल पर कंप्यूटर लगाया गया है। साथ ही नामांकन की पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए एक बार में सिर्फ एक व्यक्ति के प्रवेश करने की छूट होगी।
नामांकन करने के लिए प्रस्तावक को साथ लेकर जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि प्रत्याशी, प्रस्तावक और अनुमोदक में से कोई एक व्यक्ति नामांकन कर सकता है। तीन बजे तक होने वाले नामांकन के लिए अफीम कोठी के बाहर बैरीकेडिंग करने के साथ ही भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है। उधर, शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी क्षमा सिंह और पूनम इंसान ने दो-दो सेटों में पर्चा खरीदा। चुनाव अधिकारी एडीएम शत्रोहन वैश्य ने बताया कि नामांकन स्थल पर कोरोना प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। प्रत्याशियों को भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें