फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CMO से बोला ड्राइवर- अतीक का करीबी हूं, जान से मार दूंगा

Fri, 21 Aug 2020 11:26 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
क्राइम न्यूज - फोटो : sociol media
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में बृहस्पतिवार दोपहर एक वाहन चालक ने सीएमओ को गालियां देते हुए उन पर जानलेवा हमले का प्रसास किया। अन्य लोगों ने बीचबचाव कर उसे अलग किया तो वह माफिया अतीक अहमद का नाम लेते हुए सीएमओ को देख लेने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


ड्राइवर तब आग बबूला हो गया जब किसी बैठक में शामिल होकर दफ्तर पहुंचे सीएमओ ने उसे मरीजों और आगंतुकों के बैठने के स्थान पर गाड़ी हटाने को कहा। 

सीएमओ दफ्तर में मुखिया के साथ हुई अभद्रता देख अन्य अफसर और कर्मचारी सकते में आ गए। बीचबचाव के बाद भी आधे घंटे तक अफरातफरी मची रही। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक वाहन चालक ने अभद्रता की।

उसने उन पर हमला करने की कोशिश की और देख लेने जान से मारने की धमकी भी दी। वह खुद को माफिया अतीक अहमद का करीबी बताता है। वाहन चालक से सिर्फ दफ्तर के लोगों ने उनके कहने से वहां से गाड़ी हटाने को कहा था, जहां मरीज और कार्यालय आने वाले बैठते हैं।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. बाजपेयी ने बताया कि घटना से जिले और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को अवगत करा दिया गया है। मामले में विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के दौरान और बाद में शाम तक सीएमओ के साथ हुए वाकए की चर्चा होती रही। सीएमओ ने पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी। वहीं कैंट पुलिस का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला नहीं आया है। तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें