प्रतापगढ़ के चर्चित अधिवक्ता के बेटे के हत्या के मामले में वांछित चल रहे बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। दोनों आरोपी गुजरात में हीरा लूट मामले में भी फरार चल रहे थे। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्रतापगढ़ में अधिवक्ता पुत्र को गोली मारने वाले बदमाशो की पुलिस से मुठभेड़ होगी। यहियापुर का मकसूद व अधारगंज का जब्बार शिवशत पुल पर सुबह तीन बजे गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। रानीगंज के सचौली शिवगढ़ में मुठभेड़ हुई है। प्रतापगढ़ पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश मकसूद और जव्वाद के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
दोनो बदमाशो को मेडिकल कालेज में गोली लगी है। बताया जाता है कि गुजरात मे ढाई करोड़ हीरा लूट के प्रयास में भी दोनों आरोपी वांछित थे।प्रतापगढ़ में अधिवक्ता पुत्र हत्या समेत आधा दर्जन मामलों में फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश अंतरराज्यीय सुपारी किलर हैं। इनके पास से तमंचा, पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।