समझाने पहुंचे सपा नेताओं को भगाया
सपा नेता सौरभ सिंह के खिलाफ लालगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने पहुंची सुनैना सिंह को समझाने के लिए सपा नेताओं के अलावा बहुचरा के भी कई लोग पीछे से पहुंच गए। वे लोग सुनैना को घरेलू मामला बताते हुए समझाने का प्रयास करने लगे। उनकी बातें सुनने के बाद सुनैना ने सभी को कोतवाली से भगाने के लिए पुलिसकर्मियों से अनुरोध किया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने सभी सपा नेताओं व सौरभ सिंह के करीबियों को बाहर कर दिया।
सुनैना की बदौलत ही सौरभ को सपा ने बनाया था प्रत्याशी
विश्वनाथगंज विधानसभा से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके सौरभ सिंह का टिकट नामांकन के बाद पार्टी नेतृत्व ने काट दिया था मगर, सुनैना जिद पर अड़ गईं। जिसके बाद पार्टी नेतृत्व को फैसला बदलना पड़ा। चुनाव के दौरान सुनैना पति सौरभ सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रचार करती नजर आई थीं।