एक नंबर से दो ट्रकें चलाकर राजस्व चोरी के मामले में पुलिस ने एक ट्रक वाहन स्वामी के घर से और उसी नंबर प्लेट पर चल रही दूसरी ट्रक हाईवे के किनारे ढाबे से बरामद की है। दोनों का चेचिस नंबर भी एक मिला। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पुलिस और परिवहन विभाग को शिकायत मिली थी कि एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर पर दो ट्रकों का संचालन किया जा रहा है। इससे राजस्व की भारी क्षति हो रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। इसी बीच पुलिस ने एक ट्रक वाहन स्वामी के घर से और दूसरी हाईवे के किनारे ढाबे से बरामद की है। जांच के बाद दोनों ट्रकों का नंबर और चेचिस नम्बर भी एक निकला। ट्रक का नम्बर खुरच कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया था। पुलिल ट्रक मालिक व अन्य की तलाश में जुटी है।
मामले में पांच लोगों की संलिप्तता आ रही है। पुलिस की जांच में पता चला कि MH18 AG 5111 रजिस्ट्रेशन नम्बर पर पुलिस को धता बताते हुए देश के विभिन्न इलाकों में अरसे से दोनों ट्रकें चलाई जा रही हैं। दोनों का नेशनल परमिट भी था। एक ही फिटनेस और वाहन टैक्स, रोड टैक्स और अन्य टैक्स पर दोनों ट्रकों का संचालन काफी दिनों से चल रहा था। अब तक परिवहन विभाग को लाखों का चूना लगाया जा चुका है। पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे कोई गिरोह कार्य कर रहा है। रानीगंज थाने के लखनऊ-वाराणसी हाईवे स्थित थरिया से एसओ रानीगंज की अगुआई में पुलिस ने ट्रक को बरामद किया है।